![]() |
| SDM : Jai inder singh |
जालंधर : रविवार को सैलून पार्लर के बंद करने के दिए गए आदेश पर आज एसडीएम जे इंद्र ने साफ किया कि सैलून मालिक सप्ताह में किसी एक दिन तय करके दुकानें बंद कर सकते हैं इसके लिए रविवार का दिन जरूरी नहीं है ।
एसडीएम जालंधर ने गत दिनों सैलून दुकानदारों की ओर से दिए गए मांग पत्र पर जिसमें डीसी साहब से मांग की गई थी कि हमें पता लगा है कि रविवार को सैलून बंद रखे जाएंगे का ऑर्डर बदलकर मंगलवार या वीरवार को बंद रखने का ऑर्डर दिया जाए
इस मामले पर एसडीएम साहब ने कहा कि तमाम सैलून व पार्लर दुकानदार सप्ताह में एक दिन पक्का कर लें और उसी दिन अपनी मार्केट दुकानें अच्छी तरह सैनिटाइज करवाएं ।दुकानों में मौजूद जितने भी चीजें हैं उसे भी साफ सफाई करवाएं।
दुकानदारों की ओर से ज्ञापन देने वाले नासिर सलमानी ने एसडीएम जेंदर साहब के इस फैसले का धन्यवाद किया है और तमाम दुकानदारों से अपील की कि अपनी दुकान सप्ताह में 1 दिन मंगलवार को बंद रखे ।
वहीं छुट्टी वाले दिन अपने दुकानों के आसपास अच्छी तरह से सैनिटाइज करवाएं और प्रशासन के दिए गए गाइडलाइंस का पक्के तौर पर पालन करें।
उल्लेखनीय है कि शहर में ज्यादातर दुकानें सलमानी बिरादरी की हैं जो पहले से ही मंगलवार को बंद रखते आए हैं।


Post a Comment